फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के छह जिलों में खुलेगी उत्पाद रसायन प्रयोगशाला, होगा यह काम; इन 48 पदों के सृजन को मंजूरी

Tue, 08 Apr 2025 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: बिहार के छह जिलों में नए उत्पाद रसायन प्रयोगशालाएं खुलेंगी। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में स्वीकृति दे दी गई है, जिसके आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिहार के छह जिलों में खुलेगी उत्पाद रसायन प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी लागू होने के पहले मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा न केवल देशी शराब का उत्पादन किया जाता था, बल्कि देशी-विदेशी शराब की दुकानों के ठेके दिए जाने के साथ ही अवैध शराब उत्पादन और बिक्री की रोकथाम का भी काम किया जाता था। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद विभाग की भूमिका पूर्ण शराबबंदी को कारगर बनाए रखने के लिए अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए छापामारी और धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तक सीमित हो गई है। यही वजह है कि राज्य सरकार विभाग के कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए उत्पादों की गुणवत्ता की परख करने की नई जिम्मेवारी देने जा रही है। इसी सिलसिले में राज्य सरकार ने मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के तहत औरंगाबाद समेत राज्य के छः जिलों में उत्पाद रसायन प्रयोगशाला खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 
इन जिलों में खुलेगा उत्पाद रसायन प्रयोगशाला
इसके तहत बिहार सरकार के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में  औरंगाबाद, सासाराम (रोहतास), बेतिया (पश्चिम चंपारण), बेगूसराय, किशनगंज और गोपालगंज में स्थायी रूप से एक-एक नई उत्पाद रसायन प्रयोगशाला खोले जाने तथा इन सभी कार्यालयों के लिए उत्पाद रसायन परीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, निम्नवर्गीय लिपिक, उत्पाद तथा कार्यालय परिचारी के एक-एक पद एवं मद्य निषेध सिपाही के तीन-तीन पद अर्थात कुल 48 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक बांध पर बनेगा 35 किमी लंबा बाईपास, जाम से मिलेगी राहत; DM ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

 
पटना में पहले से कार्यरत है उत्पाद रसायन प्रयोगशाला
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की स्वीकृति के आलोक में इन जिलों में शीघ्र ही उत्पाद रसायन प्रयोगशाला की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू हो सकता है। हालांकि पटना के कुम्हरार में पहले से ही राज्य स्तरीय उत्पाद रसायन प्रयोगशाला कार्यरत है। जहां बिहार स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन का कार्यालय भी चल रहा है।
 
उत्पाद रसायन प्रयोगशाला में होता है यह काम
दरअसल, उत्पाद रसायन प्रयोगशाला एक ऐसी जगह है, जहां उत्पादों की रासायनिक संरचना, गुणों और सुरक्षा का अध्ययन किया जाता है, ताकि उनकी गुणवत्ता, स्थिरता और उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। एक उत्पाद रसायन प्रयोगशाला में रासायनिक परीक्षण के तहत उत्पादों की रासायनिक संरचना, जैसे कि उनकी शुद्धता, अवयवों की मात्रा और किसी भी अवांछित अशुद्धियों की जांच की जाती है।
 
गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने का भी होता है काम
गुणवत्ता नियंत्रण के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि उत्पाद अपने निर्धारित मानकों के अनुसार हों, जिसमें उनके रासायनिक गुण, संदूषण स्तर और स्थिरता शामिल हैं। वही, अनुसंधान और विकास के तहत नए उत्पादों और प्रक्रियाओं को विकसित करने के लिए रासायनिक सिद्धांतों और तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसी प्रकार उत्पाद सुरक्षा के तहत उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उनके रासायनिक घटकों और संभावित खतरों का मूल्यांकन किया जाता है। वहीं, पर्यावरण सुरक्षा के तहत उत्पादों के उत्पादन और उपयोग के दौरान पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: युवक ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
 
विभिन्न प्रकार के उत्पादों का परीक्षण
उत्पाद रसायन प्रयोगशालाएं विभिन्न प्रकार के उत्पादों के परीक्षण के लिए उपयोग की जाती हैं। जैसे कि खाद्य, दवा, सौंदर्य उत्पाद, प्लास्टिक और अन्य रासायनिक उत्पाद। उत्पाद रसायन प्रयोगशाला में प्रयोगों के लिए विभिन्न उपकरण होते हैं, जैसे कि स्पेक्ट्रोमीटर, क्रोमैटोग्राफ और अन्य विश्लेषणात्मक उपकरण। प्रयोगशाला में खतरनाक रसायनों का सुरक्षित भंडारण और निपटान भी सुनिश्चित किया जाता है। माना जा रहा है कि राज्य के छः जिलों में खुलने वाले उत्पाद रसायन प्रयोगशाला में यही सब काम किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें