School Time : शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और कड़ाके की ठंढ़ को देखते हुए कई जिलों के डीएम ने सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में आठवीं की कक्षाओं तक शैक्षणिक गतिविधियों में बदलाव किया है।
शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और कड़ाके की सर्दी से स्कूली बच्चों को राहत दिलाने के उदेश्य से बिहार के कई जिलों में लगातार विद्यालयों के पठन-पाठन का समय बदला जा रहा है। यह बदलाव पटना और
24 दिसंबर तक वर्ग आठ तक कक्षाओं के संचालन पर रोक
शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और कड़ाके की ठंढ़ को देखते हुए औरंगाबाद की जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के का प्रयोग करते हुए जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित निजी कोचिंग संस्थानों में आठवीं की कक्षाओं तक शैक्षणिक गतिविधियों 23 से 24 दिसंबर तक पूर्ण रोक लगा दी है। वही नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां केवल पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू होगी और अपराह्न 03:30 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेंगी। परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा।
मौसम की स्थिति की हो रही निरंतर समीक्षा, परिस्थिति के अनुसार लिए जाएंगे अग्रेतर निर्णय
विद्यालय प्रबंधनों को डीएम अभिलाषा शर्मा ने आदेश का पालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन ठंड एवं मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहा है और परिस्थिति के अनुसार आवश्यक अग्रेतर निर्णय लिए जाएंगे।