फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पचरुखिया और लुटुआ के जंगलों से कमांड आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सली साजिश की नाकाम

Fri, 18 Jul 2025 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: जानकारों के अनुसार, झारखंड के पलामू क्षेत्र में हाल ही में हुए एक एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की कई टुकड़ियां बिहार के गया जी और औरंगाबाद के सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय हो गई हैं। इन टुकड़ियों में महिला सदस्य भी शामिल हैं और मानसून के दौरान वे फिर से सक्रियता बढ़ाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
कमांड आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल प्रभावित गया जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को छकरबंधा थाना से सटे औरंगाबाद व गया जिले की सीमा पर स्थित पचरुखिया और लुटुआ थाना क्षेत्र के देहरातरी जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन में छिपाकर प्लांट किया गया एक कमांड आईईडी बरामद किया है। यह आईईडी करीब तीन किलोग्राम वजनी था और इसे पहाड़ी चट्टानों के नीचे, जमीन में गहरे दबाकर प्रेशर कुकर के जरिए प्लांट किया गया था। बताया जा रहा है कि इसे वायरिंग के जरिए रिमोट कमांड से नियंत्रित करने के लिए तैयार किया गया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता से नक्सलियों की यह बड़ी साजिश समय रहते विफल कर दी गई।

5 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन

इस अभियान में लुटुआ थाना से 15 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पचरुखिया जंगल से 7 किलोमीटर दूर देहरातरी इलाके में सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन, पचरुखिया स्थित 215वीं बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल रही। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया गया, जिसके दौरान तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी।

एसडीपीओ ने की पुष्टि
इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने की मंशा से लगाया गया था, लेकिन सतर्क जवानों ने समय रहते इसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। उनके अनुसार यह आईईडी कमांड सिस्टम से जुड़ा हुआ था और इसे चट्टानों और मिट्टी के नीचे छिपाकर बहुत सुनियोजित ढंग से प्लांट किया गया था। सुरक्षाबलों की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मोतिहारी के छात्र ने बनाया राम मंदिर का मॉडल, पीएम मोदी को भेंट कर जीता दिल; मंच से मिली सराहना

नक्सलियों की बढ़ती गतिविधि
जानकारों के अनुसार, झारखंड के पलामू क्षेत्र में हाल ही में हुए एक एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की कई टुकड़ियां बिहार के गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय हो गई हैं। इन टुकड़ियों में महिला सदस्य भी शामिल हैं और मानसून के दौरान वे फिर से सक्रियता बढ़ाने की कोशिश में हैं। एक माह पहले ही कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद से ही नक्सली नितेश यादव उर्फ इरफान डुमरिया और अन्य सदस्य क्षेत्र में सक्रियता बनाए हुए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, नक्सली संगठन बार-बार आईईडी लगाकर न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि सुरक्षाबलों को निशाना भी बनाना चाहते हैं।

पहले भी मिल चुके हैं आईईडी

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही पचरुखिया के जंगल से दो कमांड आईईडी बरामद किए गए थे। इसके बाद से ही जंगल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के हौसले को तोड़ रही है और उन्हें सुरक्षित ठिकाने छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें