फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के बाद युवती फरार, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 11 Jul 2025 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद

सार

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : (सोशल मीडिया)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती स्नैपचैट के जरिए एक युवक से दोस्ती के बाद घर से फरार हो गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी को लेकर देव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही युवक पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और युवती की सहेली पर सहयोग देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


स्नैपचैट पर हुई थी जान-पहचान, एक साल चला अफेयर
परिजनों के अनुसार, युवती की एक साल पहले स्नैपचैट के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और फिर प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बातचीत और नजदीकियों का सिलसिला करीब एक साल तक चला। इसके बाद युवती अचानक घर से लापता हो गई।

यह भी पढ़ें: बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर, जानिए, सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा
विज्ञापन


पूजा का बहाना बनाकर निकली थी घर से
युवती की मां ने देव थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 1 जुलाई को देव सूर्य मंदिर में पूजा करने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कुछ सुराग नहीं मिला।

सहेलियों ने खोला राज, युवक से बात करने की बात कबूली
बाद में जब युवती की सहेलियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह पिछले एक साल से स्नैपचैट पर एक युवक के संपर्क में थी। एक पड़ोस की सहेली को इस पूरे मामले की जानकारी थी और वह अभी भी युवती के संपर्क में है। सख्ती से पूछताछ करने पर उस सहेली ने युवक का मोबाइल नंबर भी परिजनों को दिया।

युवती ने लौटने से किया इंकार
जब परिजनों ने उस नंबर पर कॉल किया, तो पहले युवक ने किसी युवती के होने से इंकार कर कॉल काट दिया। कुछ ही देर बाद उसी नंबर से कॉल आया, जिसमें परिजनों की बेटी से बात हुई, लेकिन उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वह नंबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है।
विज्ञापन


परिजन चिंतित, पुलिस कर रही जांच
युवती के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा है कि पूरा परिवार भयभीत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि युवती की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा युवती की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें