फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कब्रिस्तान के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Jul 2025 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar:  घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित घुघड़ीटाड़ मोहल्ले के पास एक कब्रिस्तान के समीप पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसी मोहल्ले के रहने वाले 25 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजनों ने शव को पेड़ से उतारकर अपने घर ले गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

गुजरात से लौटा था सौरभ

परिजनों के अनुसार सौरभ कुमार गुजरात में काम करता था और 22 जुलाई को ही गया लौटा था। घर आने के बाद वह कुछ देर बाहर टहलने निकला था, लेकिन फिर उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार वालों को लगा कि किसी कारणवश मोबाइल बंद हो गया होगा। शनिवार की सुबह मोहल्ले के बच्चे कब्रिस्तान के पास घूमने गए थे, तभी उन्होंने एक पेड़ से युवक को लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और देखा कि रस्सी से लटकता शव सौरभ कुमार का ही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  सीएम नीतीश कुमार पहुंचे मधुबनी के लौकही प्रखंड, 426 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा रहस्य

विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या या आत्महत्या की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें