फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार मिलिट्री पुलिस में तैनात एम्बुलेंस वालों का बड़ा कांड; होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 26 Jul 2025 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बीएमपी परिसर में अचानक युवती बेहोश होकर गिर गई। फौरन उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जब उसे होश आया तब तक उसकी दुनिया बिखर चुकी थी। उसने इसकी जानकारी जब डॉक्टरों तो दी वो वह भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में होमगार्ड बहाली में आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर में चल रहा होमगार्ड बहाली में शामिल होने आयी गया जिले की एक युवती के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एंबुलेंस चालक कोच प्रखंड के उतरैन गांव के विनय कुमार और प्रतिनियुक्ति तकनीशियन नालंदा जिले के तेल्हारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच भी कराई गई है।

विज्ञापन


अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश हो गई थी
गुरुवार को होमगार्ड बहाली के दौरान शारीरिक परीक्षा देते समय एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बीएमपी परिसर में तैनात एंबुलेंस से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। 
सीएम नीतीश कुमार ने दी एक और सौगात, पत्रकारों के पेंशन की राशि बढ़ाई; अब हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपये
विज्ञापन


रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में खुलासा
अस्पताल पहुंचने के बाद जब युवती को होश आया तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों को दी। युवती ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उसके साथ दुराचार किया। चिकित्सकों की सूचना पर मेडिकल टीम का गठन कर युवती की जांच कराई गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की पहचान कर आरोपी ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया तथा मेडिकल जांच कराई गई है। बोधगया थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
विज्ञापन


जानिए इस मामले में सिटी एसपी ने क्या क्या कहा
इस मामले में गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि 25 जुलाई को होम गार्ड की बहाली में  महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गयी।वहां पर रिकवर करने का प्रयास किया गया।लेकिन स्थिति को देखते हुए इलाज के अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया।पुलिसकर्मियों के सहयोग से इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।जिसके कुछ देर बाद महिला अभ्यर्थी ने एम्बुलेंस कर्मियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है।जिसके बाद तुरंत कार्यवाई करते हुए एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।लेकिन उसका जबाब संतोष जनक नही पाया गया।महिला अभ्यर्थी के द्वारा पहचान की गई।महिला सुरक्षाकर्मी के साथ नही भेजे जाने के सवाल पर कहा कि महिला सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी ग्राउंड में थी।अभ्यर्थी के परिवार गेट कर बाहर रहते है।घटनास्थल से अस्पताल ले जाने में 20 मिनट का समय लगा।इस दौरान अभ्यर्थी के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें