Bihar Crime News : गयाजी के बांके बाजार में स्थित बांकेधाम में वन विभाग के फाॅरेस्टर, मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत दो अन्य लोगों पर जादूगर टीम में शामिल महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने बांके बाजार थाना में इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जादूगर टीम की हेड माला कुमारी ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि बीती रात्रि करीब 12 बजे वन विभाग के अधिकारी अनीश कुमार, समिति के अध्यक्ष अजय पासवान, पुलिस जवान गोविंद कुमार और कैमरामैन गोलू कुमार जादूगर टीम की दो लड़कियों को जबरन उठा कर वन विभाग के ऑफिस ले जाकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।