फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : शहर से अचानक गायब हुई तीन नाबालिग लड़कियां, सूरत में उन्हें देखकर पुलिस रह गई दंग; ऐसा होता है क्या?

Tue, 12 Aug 2025 09:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Love Affair : एक ही शहर से अचानक तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। शहर में अपहरण की घटना की चर्चा होने लगी। थाना में मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन जब पुलिस तीनों को खोजते-खोजते सूरत पहुंची, तो मामला जानकर दंग रह गई।
विज्ञापन
लापता नाबालिग लड़कियां मिली अलग-अलग किरदारों में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी कर ली और तीसरी नाबालिग सहेली उनके साथ "देवर" बनकर रहने लगी। मामला नेमदारगंज थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 19 जुलाई को अकबरपुर प्रखंड की तीन नाबालिग छात्राएं – आरती, ज्योति और कोमल (सभी बदले हुए नाम) – मार्कशीट लाने के बहाने घर से भाग गई थीं। घर वालों ने दो दिन तक उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 21 जुलाई को नेमदारगंज थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तीनों लड़कियां गुजरात के सूरत शहर के पटेल नगर इलाके की एक टेक्सटाइल मिल में काम कर रही हैं। इसके बाद नेमदारगंज पुलिस ने सूरत पुलिस की मदद से तीनों को वहां से पकड़ कर बिहार लाया गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Election Commission : बिहार में शुरू हो रही वोट अधिकार यात्रा, राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ रहेंगे कई नेता

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरती ने बताया कि उसका अपनी सहेली ज्योति से बचपन से ही काफी लगाव था। वह मुझे समझती थी, मेरी मदद करती थी, धीरे-धीरे हम एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। हम साथ रहने का फैसला कर चुके थे। हमें पता था कि समाज और परिवार हमें साथ नहीं रहने देगा, इसलिए हमने घर छोड़ दिया। सूरत पहुंचकर तीनों ने एक फैक्ट्री में काम करना शुरू किया और किराए पर कमरा लिया। इसके बाद आरती और ज्योति ने आपस में शादी कर ली। तीसरी लड़की, कोमल, 'देवर' के रूप में उनके साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : बिहार में 120 साल की महिला वोटर, चौंकिए नहीं मिलिए इनसे; गिनीज बुक वाले आएंगे क्या?

नेमदारगंज थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों को सूरत से बरामद कर नवादा लाया गया है। न्यायालय में धारा 164 के तहत उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई उनके बयानों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल, यह मामला स्थानीय समाज और प्रशासन के बीच चर्चा का विषय है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें