फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जादूगर टीम की लड़कियों के साथ देर रात हुई छेड़खानी, मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत चार लोगों पर लगा आरोप

Wed, 13 Aug 2025 11:40 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मगध

सार

Bihar Crime News : बिहार के गयाजी में जादूगर की टीम में शामिल लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने शिकायती आवेदन देकर अपनी बात पुलिस के सामने रखी है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Crime News : गयाजी के बांके बाजार में स्थित बांकेधाम में वन विभाग के फाॅरेस्टर, मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत दो अन्य लोगों पर जादूगर टीम में शामिल महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने बांके बाजार थाना में इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जादूगर टीम की हेड माला कुमारी ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि बीती रात्रि करीब 12 बजे वन विभाग के अधिकारी अनीश कुमार, समिति के अध्यक्ष अजय पासवान, पुलिस जवान गोविंद कुमार और कैमरामैन गोलू कुमार जादूगर टीम की दो लड़कियों को जबरन उठा कर वन विभाग के ऑफिस ले जाकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar SIR: भाजपा नेत्री और उनके परिवार में दो EPIC के सबूत दिखाकर तेजस्वी बोले- वोट की डकैती कर रहा चुनाव आयोग
विज्ञापन


दो हजार रुपये देने और साथ रात बिताने की बात आ रही है सामने

लड़कियां के रोने और गिड़गिड़ाने के बाद भी छोड़ने के बजाय दूसरी लड़की को कार्यालय में भेजने की बात किया गया। मना करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया है कि वहां के फाॅरेस्टर ने उनके पास आकर दो हजार रुपए देने और साथ रात बिताने की बात कही। साथ ही फाॅरेस्टर ने दो और लड़कियों को भेजने के लिए कहा गया। इनकार करने पर जादूगर टीम की दो लड़कियों को जबरन उठा कर ऑफिस ले गए। इस संबंध में बांके बाजार थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग, पहले भी हो चुकी थी दो भाइयों की मौत; गांव में पसरा मातम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें