फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack On Police: थाने में घुसकर महिलाओं ने की हाथापाई-मारपीट, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी; चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया में गिरफ्तारी के विरोध में थाने में घुसकर महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। महिलाओं के हमले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीनियर एसपी के एक्शन के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
थाने में घुसकर महिलाओं ने की पुलिस से हाथापाई और मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गिरफ्तारी के विरोध में उग्र हुई महिलाओं की भीड़ ने खिजरसराय थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए थाना भवन के भीतर भाग खड़े हुए। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

विज्ञापन

 
घटना की पुष्टि कर गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Police:नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस, एक जवान जख्मी
विज्ञापन

 
महिला की गिरफ्तारी बनी बवाल की वजह
जानकारी के मुताबिक, मामला खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव से जुड़ा है। होली के दिन यानी 15 मार्च को विनोद सिंह अपने भाई से मिलने गया था, जहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में कार्रवाई कर खिजरसराय थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गांव की कई महिलाएं इकट्ठी होकर खिजरसराय थाना पहुंच गईं। जैसे ही थाने का गेट खुला, महिलाएं अंदर घुस गईं और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। भीड़ इतनी अधिक थी कि थाने में तैनात दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए भीतर भाग गए। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए किसी तरह उग्र महिलाओं को खदेड़ा।
 
पुलिस पर हमले का सिलसिला चिंता का विषय
घटना के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान महिलाओं की आक्रामकता को देखते हुए गेट बंद कर दिया गया, जिससे भीड़ और उग्र हो गई। हालांकि बाद में महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिस बल की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में पिछले दो महीनों में पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन मामलों में अब तक 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि पुलिस के बढ़ते दबिश के चलते 90 से अधिक आरोपी अदालत में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime:दंपती पर जानलेवा हमला; पड़ोसन ने बेटों संग मिलकर ब्लेड से काटा और रॉड से पीटा, आखिर होली पर हुआ क्या था
 
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे यह जानने की कोशिश हो रही है कि इस बवाल के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे। वहीं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है। जिला प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें