फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में राष्ट्रगान अपमान का आरोप, राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका

Sat, 22 Mar 2025 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Political: बिहार में राष्ट्रगान अपमान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंक एनडीए पर जमकर हमला किया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रगान के अपमान को लेकर गया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शहर के टावर चौक के समीप मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजद नेताओं का आरोप है कि हाल ही में एक सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान का अपमान किया गया, जिससे देश प्रेम की भावना आहत हुई है। उन्होंने इस घटना के लिए सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


वहीं, राजद संसदीय दल के सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हम राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बार-बार गलत हरकत कर रहे हैं। यह तो राष्ट्रगान का अपमान हुआ। इससे पहले भी देखा गया होगा कि जिसके यहां पुण्यतिथि पर जाते हैं, उनके बेटे पर फूल छिड़कने लगते हैं। बच्चे बच्चियों को झोला गिफ्ट करना हो तो मुख्यमंत्री बच्चियों को झोला पहनाना शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार के एक्टर भी चाहते हैं कि अश्लील गाने बंद हों, बोले- फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज
विज्ञापन


महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार क्या किया, यह भी सभी लोगों ने देखा है। भाजपा सीएम नीतीश कुमार को मुखौटा बनाकर राजनीति कर रही है। बिहार को लूटने का और भ्रष्टाचार में धकेलना का काम किया जा रहा है। अब बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। बिहार में लूट हत्या बलात्कार आम हो गया है। जदयू नेता की हत्या और औरंगाबाद में तीन-तीन हत्याएं उसके बाद भी प्रशासन चुप है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वास्थ्य लाभ की जरूरत है। लेकिन, भाजपा मुखौटा बनाकर अपनी राजनीतिक चमक रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या वाली जगह से एक पैर का चिह्न कैसे पहुंचा मृतक के घर? होशियार करती जुर्म की कहानी पढ़ें

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। राजद ने चेतावनी दी है कि अगर इस मुद्दे पर सरकार ने चुप्पी साधे रखी तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें