फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पहलगाम की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री ने दिया अजीब जबाब, भईवा कहां हमारा फंसा रहे हो

Wed, 23 Apr 2025 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : पहलगाम में आतंकी हमले पर बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने ऐसा जबाब दिया कि मौजूद लोग अचंभित हो गए। निंदा करने के बजाए कुछ और ही कह दिया। जो आज हर चौंक-चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार व अन्य नेता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला के सवाल पूछे जाने पर ऐसा जबाब दिया कि वहां पर मौजूद लोग दंग रह गया। बिहार सरकार के मंत्री को शोक संवेदना व्यक्त करने के बजाए बताया कि विभाग की बात करते भईवा कहां हमारा फंसा रहे हो, शादी में बिरहा का गीत न होता है भईवा शादी में बिरहा का गीत होता है क्या.??

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: ट्रक में यह सामान लेकर बिहार से जम्मू-कश्मीर जा रहा था तस्कर, सुरक्षा बलों ने छापेमारी कर पकड़ा
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी ज़रुरी
गया सर्किट हाउस में बुधवार को वन व पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार ने विभाग से संबंधित कार्यों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह विभाग जनभागीदारी का है।सिर्फ विभाग काम करे उससे पर्यावरण संरक्षित नहीं होगा।जनभागीदारी का कार्य है। जनता को जागरूक और जनभागीदारी चाहिए। विभाग हर संभव कोशिश कर रही है। जागरूकता के लिए किसान, जीविका दीदियों, पर्यावरण मित्रों को भी इसमें लगा रहे है। पौधा संरक्षित करने को लेकर पैसा दिया जाता है। लोगों को उत्साहित और प्रेरित किया जा रहा है। विभाग हर साल 8 करोड़ पौधा उगाती है। हर रविवार पर्यावरण के नाम एक पेड़ अपने परिवार के नाम अवश्य लगाए। जलवायु परिवर्तन के प्रकोप से पूरा दुनिया चिंतित है। बिहार में 12.55% वन क्षेत्रों है। वन क्षेत्रों को बढ़ाना आसान काम नहीं है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस दिशा में कई कार्य किए गए है। 2028 तक हरित क्षेत्र को 17% करेंगे इसका संकल्प विभाग के द्वारा लिया गया है। बिहार सरकार की योजनाओं को टारगेट करके कार्यों को किया जा रहा है।बक्सर में विश्वामित्र पार्क बना रहे है। सिलाउंजा में 7 वंडर जैसे कार्यों को किया जा रहा है। जिले के कंडी 20 करोड़ की लागत से जैव विविधता पार्क बना रहे है।बराबर पहाड़ सहित कई कार्यों को कर रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें