फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Wed, 30 Apr 2025 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया जिले में सात खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तैयारियां का जायजा लिया।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के स्थल का निरीक्षण करते बिहार के सीएम नीतीश कुमार व अन्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी का जायजा लेने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया एयरपोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच गया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से बोधगया के महाबोधि राज्य अतिथि गृह आएं। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद कम कड़ी सुरक्षा के बीच गया के डिपार्टमेंट में खेलो इंडिया की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और खेल आयोजन में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए कई दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ खेलों के खिलाड़ियों और उनके कोच से मुलाकात की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के कोच से बातचीत की। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपने खेल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बोधगया में अत्याधुनिक  110 कमरों का बना राज्य अतिथि गृह निवास के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग बोधगया आते हैं। उन लोगों को कहीं रहने का जगह नहीं था। तुरंत लौटकर चले जाते थे। इसलिए हम जानकर बनवाएं, यहां पर 100 लोगों को रहने का व्यवस्था है। जो बाहर के लोग आएंगे, वह जाकर रुकेंगे और देखेंगे। यह काम हम पहले से ही कर रहे थे। अभी इतना अच्छा हो गया है कि देश-विदेश से आने वाले लोग यहां रुक कर गया जी के महत्व को जानेंगे। यह उनके लिए सुविधा है। इस निर्माण कार्य को देखने हम बराबर आते थे, आज पूरा हो गया।

सात प्रकार के होंगे खेल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में 3 से 15 मई तक सात प्रकार के खेल का आयोजन होना है। गया के दो स्थलों पर खेला इंडिया यूथ गेम्स आयोजित होगी। गया के बिपार्ड परिसर में तैराकी, खो-खो, यांगटा खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं बोधगया के आईआईएम कैंपस में मलखंभ, कलारिपट्ट और योगासन खेल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये देगी नीतीश सरकार
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया में स्थित 110 कमरों के महाबोधि अतिथि गृह का उद्घाटन किया। यह अतिथि गृह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। साथ ही इस अतिथि गृह में 150 लोगों के क्षमता वाला कांफ्रेंस हॉल का भी निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन में सुरक्षा की उपभोक्ता व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री उतारने के बाद सड़क मार्ग से पहले बोधगया पहुंचे और उसके बाद बिपार्ड आए। इस दौरान मुख्यमंत्री के गुजरने वाले रास्ते पर जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती किए गए है। साथ ही मुख्यमंत्री के गुजरने वाले सड़कों पर सम्मान वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें