फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला सिपाही आत्महत्या मामले का खुलासा, जीजा और होने वाले मंगेतर समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

महिला सिपाही आत्महत्या मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जीजा और होने वाले मंगेतर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया पुलिस लाइन बैरेक में महिला सिपाही द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आत्महत्या का कारण जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। शादी ठीक होने के बाद महिला सिपाही (साली) ने बहनोई से बात करना कम कर दी। इससे नाराज होकर बहनोई ने महिला सिपाही की होने वाले मंगेतर को गलत जानकारी दे दिया, जिसके कारण महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गया पुलिस लाइन केंद्र में पिछले 11 नवंबर को महिला बैरक में महिला सिपाही विभा कुमारी ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड की थी।

विज्ञापन


इस संबंध में गुरुवार शाम एसएसपी आशीष भारती मामले की खुलासा करते हुए बताया कि गठित विशेष टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है। मृतका महिला सिपाही के बहनोई टिंकू कुमार से बातचीत किया करती थी। इसी दौरान साली की शादी नालंदा जिले के दयामचक गांव के रहने वाले बृजमोहन कुमार से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद उसकी साली (मृतका महिला सिपाही) काफी कम बातचीत करने लगी थी। बातचीत कम होने के कारण बहनोई ने दोस्त के साथ मिलकर परेशान करने की योजना बनाई।

मृतिका महिला सिपाही के बहनोई ने अपने दोस्त चैतन्य कुमार के मोबाइल फोन से साली के पति को व्हाट्सएप कॉल किया और कहा कि मैं शिवम दारोगा बोल रहा हूं। तुम्हारा जिस लड़की से शादी तय हुआ है, वह लड़की ठीक नहीं है। ऐसी लड़की से रिश्ता को तोड़ दो। इस बात की जानकारी होते ही होने वाले मंगेतर बृजमोहन कुमार ने महिला सिपाही को कॉल करके मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


प्रताड़ना से तंग आकर महिला सिपाही ने पुलिस लाइन बैरेक में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। इस मामले में टिंकू कुमार, चैतन्य कुमार और बृजमोहन कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें