फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इलाज के लिए निकले पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर घंटों जाम; मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश

Tue, 30 Jun 2026 03:04 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के मखदुमपुर में इलाज के लिए पटना जा रहे पिता-पुत्र की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 पर शव रखकर घंटों जाम लगाया और मुआवजे की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बीमार बेटे का इलाज कराने पटना जाने के लिए घर से निकले पिता-पुत्र की सफर के दौरान ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार की टक्कर ने दोनों की जिंदगी छीन ली। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-22 को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इलाज के लिए निकले
घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विर्रा गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान अकौना गांव निवासी 40 वर्षीय राम विनोद पासवान और उनके 10 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राम विनोद अपने बेटे मोनू को इलाज के लिए ट्रेन से पटना ले जाने के उद्देश्य से साइकिल से मखदुमपुर स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

पिता ने मौके पर तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राम विनोद पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मोनू कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। हालांकि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम मोनू ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एनएच-22 पर आगजनी और जाम
एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर पटना-गया मुख्य मार्ग एनएच-22 को घंटों जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : फैजल खान सर की जमानत पर तारीख-दर-तारीख की वजह जानें; नामजद प्राथमिकी रद्द हो सकती है क्या?

हाईवे जाम से यात्री रहे परेशान
हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन के बाद हटा जाम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बयान देने से बचते नजर आए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें