फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डॉक्टर पर गोलीबारी करने वाले कुख्यात से पुलिस की मुठभेड़; अपराधी को लगी गोली, ANMCH में भर्ती

Tue, 29 Jul 2025 09:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गया पुलिस 15 दिनों से डॉक्टर को गोली मारने वाले अपराधी की तलाश कर रही थी। इस बार पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची लेकिन अपराधी ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मंगलवार को शेरघाटी में बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच यह एनकाउंटर हुआ। इस दौरान सतीश उर्फ चंदन नामक एक वांछित अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे पैर में दो गोलियां लगी हैं और फिलहाल उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


19 जुलाई को डॉक्टर को मारी थी गोली
मालूम हो कि बीते 19 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने एक चर्चित चिकित्सक पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली उनके जबड़े में लगी थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यह सनसनीखेज वारदात शेरघाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में हुई थी, जब डॉ. तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, जबकि एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जा लगी थी।

आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं
इधर, गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पत्थरबाजी कर बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहा था। उसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच गया पुलिस को पता चला कि आरोपी शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंदराजपुर गांव में छुपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं। जख्मी हालत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें