फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: गयाजी में भाजपा नेता जेपी नड्डा का सबसे लंबा रोड शो, विष्णुपद से आजाद पार्क तक उमड़ा जनसैलाब

Tue, 04 Nov 2025 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election: जेपी नड्डा के इस रोड शो में गया नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार भी रथ में सवार रहे। नड्डा ने इस अवसर पर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जेपी नड्डा का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को गया नगर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया। यह रोड शो जिले का अब तक का सबसे लंबा चुनावी शो रहा, जिसकी शुरुआत प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर से हुई और समापन शहर के आजाद पार्क के पास हुआ।

करीब तीन किलोमीटर लंबे इस रोड शो में भारी जनसमूह उमड़ा। सड़क के दोनों ओर लोगों ने नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और कार्यकर्ताओं ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया।

विज्ञापन


पढे़ं: 'बिहार के कण-कण में बदलाव की लहर, NDA में छटपटाहट', कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले

जेपी नड्डा के इस रोड शो में गया नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार भी रथ में सवार रहे। नड्डा ने इस अवसर पर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास किया। एनडीए ने इस रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस रोड शो का असर केवल गया नगर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले की अन्य सीटों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें