फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पीएम मोदी 22 अगस्त में आएंगे गया, बेलागंज विधानसभा जनसभा करेंगे; डिप्टी सीएम ने कही यह बातें

Wed, 06 Aug 2025 03:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

PM Modi Bihar Visit: बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आने वाले हैं। इसी माह में गया में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का गया एयरपोर्ट पर स्वागत करते उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह 22 अगस्त को गयाजी आ रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी पुष्टि की। पुलिस प्रशासन इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पीएम बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का 22 अगस्त को बिहार को बड़ी सौगात देंगे। इसे लेकर अधिकारियों और भाजपा नेताओं के द्वारा स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। कहा कि पीएम जब भी बिहार आए है तब-तब बिहार को बड़ी सौगात दिया है। खासकर पीएम को गया जिले से विशेष लगाव है। चाहे विष्णुपद कॉरिडोर हो, बोधगया कॉरिडोर हो या औद्योगिक कॉरिडोर हो सारा ड्राफ्ट तैयार हो चुका है टेंडर की प्रकिया में है। इन सारी चीजों की शुरूआत, शिलान्यास और उद्घाटन पीएम करेंगे। कार्यक्रम में बिहार सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


संभावित दौरे को लेकर स्थल निरीक्षण करेंगे
जिला प्रशासन के आला अधिकारी के एक्टिव हो गए। वहीं बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को गया एयरपोर्ट पहुंचे सड़क मार्ग से बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव में पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर स्थल निरीक्षण किया। इससे पहले ही जिला प्रशासन गांव में व्यापक तैयारी शुरू कर दी।

Bihar: NTPC निर्माण कार्य में बाधा व रंगदारी के मामले में कहलगांव विधायक की मुश्किलें बढ़ी, 19 अन्य पर आरोप तय
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे
बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कोई प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित गया जी दौरे को लेकर स्थल निरीक्षण करने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गया एयरपोर्ट पहुंचे। इधर, पीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें