फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'हम हड़िया सूर्य मंदिर की धरती नमन कर हिए', मगही में बोले पीएम मोदी; नवादा में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 02 Nov 2025 09:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar Election: पीएम मोदी ने मगध की महिमा का बखान करते हुए कहा कि नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल की यह धरती अद्भुत सामर्थ्य वाली है। उन्होंने बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भोला सिंह जैसे जननायकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के नवादा जिले के कुंती नगर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मगही भाषा में करते हुए की, जिससे जनसभा में मौजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना।

उन्होंने कहा कि हम हड़िया सूर्य मंदिर की पवित्र भूमि, संकटमोचन और गोनावां की तपोभूमि, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू की धरती को नमन कर हिए। अपने सबके अभिनंदन करी हियो। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मगही पान की धरती है, और चूंकि वे बनारस के सांसद हैं, इसलिए मगही पान और बनारस के रिश्ते की मिठास को वे भली-भांति समझते हैं।

मोदी ने मगध की महिमा का बखान करते हुए कहा कि नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल की यह धरती अद्भुत सामर्थ्य वाली है। उन्होंने बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भोला सिंह जैसे जननायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मगध की मिट्टी ने इतिहास में मां भारती को अनेक महान संताने दी हैं। मगध पुरातन भारत की शान रहा है, अब हमें उसी गौरव को लौटाना है।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना साहिब पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, तख्त श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा; उमड़ा जनसैलाब

विपक्ष पर तीखा प्रहार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये ‘चारे वाले’ सोचते हैं कि बिहार की जनता को फिर से चराया जा सकता है, लेकिन जनता उनकी रग-रग को पहचान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव खत्म होते ही राजद और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के बाल नोचते नजर आएंगे। एक बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्ट परिवार है, तो दूसरा देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट परिवार। इन दोनों परिवारों के बीच अब घमासान मचा हुआ है।

राजद नेता पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां एक जंगलराज के युवराज हैं, जिन्हें लगता है कि उनकी पदयात्रा ने उन्हें ही पैदल कर दिया है। मोदी ने कहा कि ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन’ यही पहचान आरजेडी की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें