फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का महिलाओं पर विवादित बयान वायरल, राजद ने बताया तोड़-मरोड़ कर पेश किया

Sat, 01 Nov 2025 08:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर विधवा महिलाओं को अपशगुन बताते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर विधवा महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सांसद यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि “विधवा महिला अपशगुन होती है, हिंदू धर्म में शुभ कार्य में उन्हें नहीं बुलाया जाता है, खासकर हमारी जाति में भी ऐसा ही होता है।” वीडियो में सुरेंद्र यादव आगे कहते हैं कि “विधवा महिला को कोई शुभ कार्य में निमंत्रण नहीं देता है, बुलाता नहीं है।” इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सांसद की आलोचना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इस मामले में राजद के प्रदेश प्रवक्ता और मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का वीडियो तोड़-मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, “वीडियो में सुरेंद्र यादव यह बताना चाह रहे थे कि जब भाजपा और आरएसएस की सरकार आएगी और मनुस्मृति की व्यवस्था लागू होगी, तो समाज में महिलाओं के प्रति जो भेदभावपूर्ण सोच है, वही लागू होगी। उनका मकसद समाज में मौजूद उस सोच की आलोचना करना था।”

पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश कुमार ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के पैरोकार हैं और उन्होंने संसद में महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई है। यहां तक कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल के विरोध में संसद में बिल की प्रति फाड़ने का भी काम किया था। हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन यह तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखकर यह प्रतीत होता है कि सांसद किसी सार्वजनिक समारोह में यह बात कह रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें