फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: कुर्सी पर बैठ रहे थे अश्विनी चौबे, किसी ने पीछे से खींच ली...गिरे धड़ाम से; लालू यादव पर बरसे

Tue, 09 Sep 2025 03:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election News Today: सम्मेलन को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन हड़पने वाला और जानवरों का चारा खाने वाला आज पप्पू (तेजस्वी) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है।
विज्ञापन
मंच पर गिरे अश्विनी चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एक अजीबो-गरीब घटना घट गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे मंच पर गिर पड़े। मंच पर स्वागत के बाद जब वह कुर्सी पर बैठने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे खड़े एक व्यक्ति ने कुर्सी हटा ली। इस कारण वह संतुलन खो बैठे और मंच पर ही गिर गए। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में गिरने के बाद मंच पर बैठे कुछ नेताओं को हंसते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन


पढे़ं; छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधासनभा क्षेत्र पहुंचे तेज प्रताप यादव, बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

लालू यादव पर साधा निशाना

विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन हड़पने वाला और जानवरों का चारा खाने वाला आज पप्पू (तेजस्वी) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। बिहार की जनता इन दोनों को अच्छी तरह पहचान चुकी है। जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले को चोर नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे? उनके इस बयान पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं, वहीं विपक्षी खेमे में इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें