फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: तेजस्वी यादव बोले- जनता अब डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल सीएम चाहती है, नीतीश सरकार केवल नकल कर रही

Tue, 09 Sep 2025 12:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गयाजी में कहा कि हर हाथ को रोजगार मिले, नौकरियां मिलें और राज्य में उद्योग-कारखाने लगें। बिहार एक अव्वल और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बने, यही हम सबकी इच्छा है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार के साथ गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। पिंडदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला कहा कि आज 'माई बहन योजना' के दबाव में सरकार को ₹10,000 तक की राशि बांटनी पड़ी। यह सरकार सिर्फ नकल कर सकती है, ओरिजिनल हम हैं। जनता इस बार डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल चाहती है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केवल धमकाने का काम कर रही है। सभी पार्टियां प्रचार करती हैं, लेकिन हमारी पार्टी जो कहती है, वह करती है। हमने यह कर के दिखाया है। बिहार में 5 लाख नौकरियां दी हैं।"

विज्ञापन


वर्तमान सरकार केवल हमारा नकल कर रही है
तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और हमारे बहादुर कार्यकर्ता माई बहन योजना का फॉर्म भर रहे थे। युवा को नौकरी मिलेगा, गारंटी मिले उस बात का फॉर्म भर रहे थे। वर्तमान सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमका दें रहे हैं। सारी पार्टियां करती है। हमारी पार्टी ऐसी है, जो हम कहते हैं वह करते हैं। हमने कर दिखाया है। बिहार में पांच लाख नौकरियां दी हैं। वर्तमान सरकार केवल हमारा नकल कर रही है। वहीं उपराष्ट्रपति चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज चुनाव है। हमारी पार्टी जस्टिस साहब को पूरा समर्थन दे रही है। वे पटना भी आए थे, हमने अपनी बात उनके सामने रखी थी।
Nitish Cabinet: कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 26 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, मानेदय बढ़ाने समेत इन योजनाओं पर मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार को बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से मुक्ति मिले
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं अपने माता-पिता, पत्नी और बेटी के साथ गयाजी पहुंचा हूं। यहां पितृपक्ष का पावन अवसर चल रहा है। आज पिताजी ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है। सभी जानते हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर भी भगवान विष्णु के दर्शन की उनकी इच्छा थी। गयाजी मोक्ष और ज्ञान की भूमि है। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हम जब से होश में आए हैं, यह पहली बार है कि पूरा परिवार साथ में विष्णुपद नगरी आया है। हम चाहते हैं कि भगवान विष्णु की कृपा पूरे बिहार पर बनी रहे और राज्य को बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से मुक्ति मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें