फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'NDA का मनोबल टाइट, महागठबंधन से नहीं फाइट', RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Thu, 06 Nov 2025 10:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Election: कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार का दोबारा बनना जरूरी है।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को औरंगाबाद के रफीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए का मनोबल टाइट है। महागठबंधन हमसे फाइट में टिक नहीं पाएगा। उनका औंधे मुंह गिरना तय है।

रफीगंज के आरबीआर खेल मैदान में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को तीर छाप पर मतदान कर रफीगंज की धरती से विकास और स्थिरता की नई कहानी लिखें। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार का दोबारा बनना जरूरी है। जनता जात-पात से ऊपर उठकर प्रदेश की तरक्की के लिए एकजुट होकर मतदान करे।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त, कल करेंगे दो जगह संवाद

विज्ञापन

सभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी थी। नारों और तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी जनता से प्रमोद कुमार सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रफीगंज की जनता बदलाव नहीं, विकास चाहती है और विकास केवल एनडीए के साथ संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें