फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे', वोटर अधिकार यात्रा में बोले तेजस्वी यादव; BJP पर भी बरसे

Tue, 19 Aug 2025 05:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: वोटर अधिकार यात्रा में आज तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार उनकी योजनाओं की कॉपी कर रही है। आगे क्या कुछ कहा पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook profile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को नवादा जिले में जबरदस्त जनसंपर्क किया। गया-नवादा सीमा पर तुंगी से प्रवेश करते ही कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। यात्रा हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज होते हुए हजारों की भीड़ के साथ आगे बढ़ी।

नवादा के भगत सिंह चौक पर हुई सभा में सबसे पहले तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जिंदा हैं, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। तेजस्वी ने बेरोजगारी हटाने, मुफ्त बिजली, डोमिसाइल नीति और युवाओं के लिए आयोग बनाने जैसे वादों को दोहराया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार उनकी योजनाओं की कॉपी कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'बिहार की जनता उन्हें नकार चुकी', राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP नेता शाहनवाज हुसैन का तंज

सभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर गरीबों का वोट लूट रहा है और लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। एक स्थानीय किसान का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि जीवित और सक्रिय मतदाता को मृत घोषित कर दिया गया है। राहुल ने जनता से पूछा कि क्या आप मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है?”, जिस पर लोगों ने जोरदार समर्थन में 'हां' कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें