फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'बिहार की जनता उन्हें नकार चुकी', राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP नेता शाहनवाज हुसैन का तंज

Tue, 19 Aug 2025 04:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में धमकी की राजनीति नहीं चला सकते। बिहार के लोग वोट से जवाब देना जानते हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 30 सीटें मिली थीं और इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन गया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आमसभा स्थल का निरीक्षण किया और फिर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्ष सिर्फ भीड़ जुटाकर वोटरों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। सर्कस में भी लोग जोकर को देखने जाते हैं, क्योंकि उनका मनोरंजन होता है। इसी तरह लोग विपक्ष की रैलियों में भी भीड़ के तौर पर इकट्ठा होते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विपक्ष को पहले ही नकार चुकी है। 15 साल के जंगलराज में कांग्रेस भी भागीदार रही। जब विपक्ष की जीत होती है तो ईवीएम सही लगता है और हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाया जाता है। कांग्रेस का यही रवैया है कि मीठा-मीठा गपगप, कड़वा-कड़वा थू-थू।

संविधान और दलित समाज पर हमला का आरोप

विज्ञापन

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस संविधान का नाम लेकर राजनीति कर रही है। वही कांग्रेस जिसने जगजीवन राम और बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, आज संविधान लहराने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यात्रा दलित समाज और बिहारियों का अपमान है।

पढ़ें: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, मंत्री मंगल पांडेय ने दिए 410 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र

राहुल गांधी और तेजस्वी पर सीधा वार

विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में धमकी की राजनीति नहीं चला सकते। बिहार के लोग वोट से जवाब देना जानते हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 30 सीटें मिली थीं और इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को बिहार में दिल्ली की तरह जीरो पर आउट कर देंगे। तेजस्वी यादव को विपक्ष के नेता का दर्जा भी नहीं मिलने वाला है क्योंकि विपक्ष को 24 सीटें भी हासिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, कांग्रेस वहां हार जाती है।

मंदिर न जाने पर तंज

विज्ञापन

मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी वजीरगंज के मंदिर नहीं गए, इस सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते रहे हैं। वह केवल वोट के लिए मंदिर जाते हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा असल में सत्ता पाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। देश की जनता जान चुकी है कि नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें