फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram Live: जहानाबाद में हुई युवाओं से चर्चा, बताया किसके पक्ष में चल रही है हवा

Fri, 07 Nov 2025 01:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।  इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ जहानाबाद पहुंचा।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद इन दिनों एक जीवंत चुनावी रंगमंच बन गया है, जहां खेतों में झूमते धान की बालियां अब लोकतंत्र की फसल सी लगती हैं। गलियों में कदम रखते ही बहसों की गर्माहट और नारों की गूंज कानों में पड़ती है। हर चौपाल, हर नुक्कड़, और हर चाय की दुकान पर बस एक ही चर्चा, “इस बार बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी?” जब ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ यहां पहुंचा, तो लगा मानो लोकतंत्र की धड़कन जहानाबाद की मिट्टी में ही बस गई हो, कहीं उम्मीदें उग रही हैं, कहीं नारों की लहर और बीच में जनता की वो आवाज़ जो आने वाले बिहार का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन


शक्लदीप यादव ने कहा, "जहानाबाद में इस बार लालटेन (राजद) की हवा चल रही है। लोग बदलाव चाहते हैं। पीएम मोदी की नीतियों से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नोटबंदी के बाद से ही लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।" अमित कुमार ने कहा, "अब सरकार को बदलने की जरूरत है। तेजस्वी यादव ने युवाओं को नौकरी देने की बात कही है, इसलिए युवा उनके साथ हैं। वो खुद युवा हैं और जानते हैं कि बेरोजगारी की समस्या क्या है।"

बिरजू कुमार ने कहा, "जहानाबाद में गरीबों की मदद होनी चाहिए। यहां सड़कों और नालियों की हालत बहुत खराब है। हर नेता चुनाव के समय वादा करता है, लेकिन जीतने के बाद कोई काम नहीं करता।" गुलशन कुमार सिंह ने कहा, "जहानाबाद में इस बार महागठबंधन की जीत तय है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं।"

विज्ञापन


लव कुमार ने कहा, "यहां पर सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। युवाओं को नौकरी चाहिए, ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। अगर यहां नौकरी मिल जाएगी तो पलायन रुक जाएगा। मौजूदा सरकार के काम को लोग देख चुके हैं, अब युवा तेजस्वी यादव को मौका देना चाहते हैं। हमें नीतीश कुमार से कोई नाराज़गी नहीं है, लेकिन अब बदलाव जरूरी है।"

पीयूष कुमार ने कहा, "यहां RJD की लहर चल रही है। मुझे तेजस्वी यादव और उनका काम पसंद है।" रंजन कुमार ने कहा, "इस बार RJD की जीत तय है। जहानाबाद में पार्टी को अच्छे वोट मिल रहे हैं। युवाओं को रोजगार चाहिए। हमने पिछली बार BPSC को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी। हमें भरोसा है कि तेजस्वी यादव युवाओं के लिए काम करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें