फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2025: जदयू मंत्री का तेजस्वी पर हमला, बिहार चुनाव में राजद के 15-20 सीटों तक सिमटने की भविष्यवाणी की

Fri, 21 Feb 2025 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar Election 2025: मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान 'पार्टी में सिफारिश करने वालों को टिकट नहीं मिलेगा' पर कटाक्ष किया कि राजद को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक की भी खिंचाई की। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मंत्री अशोक चौधरी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के मंत्री सह जिला प्रभारी अशोक चौधरी ने जहानाबाद दौरे के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के टिकट वितरण संबंधी बयान पर तंज कसा कि राजद को टिकट मांगने कौन जा रहा है? इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में राजद महज 15-20 सीटों तक सिमटकर रह जाएगी।

विज्ञापन

 
तेजस्वी के 'बिना सिफारिश टिकट' बयान पर कटाक्ष
अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी में सिफारिश करने वालों को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि राजद को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है और आगामी चुनाव में राजद को करारी शिकस्त मिलेगी।
 
अपने ही विधायक गोपाल मंडल पर जताई नाराजगी
अशोक चौधरी ने जदयू के विधायक गोपाल मंडल के बयानों और कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विधायक मंडल अपनी हरकतों से पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि को मर्यादा में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, लेकिन गोपाल मंडल की बयानबाजी और हरकतें जदयू की साख पर असर डाल रही हैं।
विज्ञापन

 
नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर दिया बड़ा बयान
मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों पर कहा कि अगर वह राजनीति में आना चाहें तो उनका स्वागत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निशांत को कोई रोक नहीं रहा और अगर उनकी इच्छा होगी तो वह राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं।
 
अशोक चौधरी ने केंद्र सरकार के 2025-26 के बजट की सराहना कर कहा कि यह बजट बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस बजट में कोसी क्षेत्र की बाढ़ नियंत्रण, मखाना बोर्ड का गठन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की योजना को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा भगवान बुद्ध, भगवान महावीर के मंदिर और विष्णुपद मंदिर के विकास के लिए भी केंद्र सरकार ने विशेष बजट आवंटित किया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
 
‘25 फरवरी को कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले’
अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को विकास यात्रा बताते हुए कहा कि 25 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में 194 नई सड़कों और आठ पुलों के निर्माण को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही अरवल मोड़ पर बनने वाले ओवरब्रिज का जल्द ही शिलान्यास होगा।
 
गिनाईं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां
मंत्री ने डबल इंजन सरकार (राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास) की उपलब्धियों को गिनाते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। अंत में उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जहानाबाद की सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए बिहार में भारी जीत दर्ज करेगा और विपक्ष पूरी तरह हाशिए पर चला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें