फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया जी में 'I Love Mohammad' पोस्टर को लेकर चर्चा, सैयद शब्बीर शाह आलम बोले- सियासत नहीं होनी चाहिए

Sat, 27 Sep 2025 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar News: सैयद शब्बीर शाह आलम ने आगे कहा कि हमारे देश में अमन और शांति कायम है। यहां हर धर्म को अपनी धार्मिक आस्था और उत्सव मनाने की आजादी है। मुसलमान मोहम्मद से मोहब्बत जताए तो इसमें कोई गलत नहीं है।
विज्ञापन
गया जी में लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार के गया जी शहर में भी 'I Love Mohammad' पोस्टर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शहर के बीचोंबीच गयाजी-पटना मुख्य सड़क मार्ग, पंचायती अखाड़ा मोहल्ला समेत कई स्थानों पर यह बैनर लगाया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोस्टर हाल ही में लगाए गए हैं। यूपी के अलग-अलग जिलों में 'I Love Mohammad' पोस्टर को लेकर झड़प और विवाद की खबरें सामने आई हैं। वहीं गया जी शहर में इस पोस्टर को लेकर आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल बना हुआ है।

गया जी कर्बला के खादिम सैयद शब्बीर शाह आलम ने शनिवार को कहा कि कानपुर में कुछ नौजवानों के खिलाफ 'I Love Mohammad' लिखने पर कार्रवाई की गई, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि यह पोस्टर मोहम्मद पैगंबर की जयंती के अवसर पर लगाया गया था और इसका किसी के खिलाफ होना समझ से परे है।

विज्ञापन


पढ़ें: आहर में डूबने से मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत, इकलौते पुत्र के जाने से गम में डूबा परिवार

सैयद शब्बीर शाह आलम ने आगे कहा कि हमारे देश में अमन और शांति कायम है। यहां हर धर्म को अपनी धार्मिक आस्था और उत्सव मनाने की आजादी है। मुसलमान मोहम्मद से मोहब्बत जताए तो इसमें कोई गलत नहीं है। इसी तरह हिंदू और अन्य धर्म भी अपने धार्मिक जश्न मनाते हैं।

इसे सियासत का रंग देना और नौजवानों पर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। पूरी दुनिया के लिए पैगंबर मोहम्मद रहमत बनकर आए और उनके जीवन पर किताबें लिखी गई हैं। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारा मुल्क हमेशा से अमन और शांति का रहा है और हर धर्म के लोग आपस में मोहब्बत से रहें। सैयद शाह आलम ने कहा कि जो लोग इस मामले को सियासत में रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें