फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोशन आनंद के भाई की मौत पर मचा बवाल, छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला; बोले- खान सर को जमानत क्यों?

Mon, 15 Jun 2026 08:40 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर छात्रों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच जारी होने की बात कही है।

विज्ञापन
नवादा में हुआ विरोध प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर नवादा जिले में तनावपूर्ण माहौल है। परिजनों और छात्रों ने इस घटना में खान सर पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों के बाद नवादा की सड़कों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कैंडल मार्च में शामिल हुए स्थानीय लोग
भगत सिंह चौक पर आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों छात्र, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने खान सर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

खान सर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?
छात्र नेता सुमित कुमार ने कहा, 'यह कैसा कानून है कि भाई की मौत हो जाने के बाद भी आरोपी को जमानत मिल जाती है? खान सर ने पुलिस को गुमराह किया, फिर भी उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही? फैजल खान जैसे लोग धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?' प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रिंस यादव की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है। परिजनों ने इसे हत्या की साजिश बताया है। घटना के बाद से नवादा में छात्रों और युवाओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। कई छात्र संगठनों ने एकजुट होकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। फिलहाल खान सर या फैजल खान पर कोई आधिकारिक कार्रवाई की खबर नहीं है, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ रही है।
परिजनों और छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें