फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचली शादी की तैयारी कर रहे परिवार की खुशियां

Wed, 10 Jul 2024 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मृतक डोला गांव के लखनपुरा टोला गांव निवासी राजन मांझी के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायलों में बुधन मांझी के पुत्र राजेश कुमार और बुंदेल मांझी के पुत्र पंकज मांझी शमिल हैं।

विज्ञापन
बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में फिर एकबार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर संध्या देवधा गांव के बड़की पइन पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान डोला गांव के लखनपुरा टोला निवासी राजन मांझी के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। वहीं दो घायलों में बुधन मांझी के पुत्र राजेश कुमार एवं बुंदेल मांझी के पुत्र पंकज मांझी शामिल है। बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग कादिरगंज से पकरीबरावां की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार की उत्पाद विभाग की बोलेरो ने बाइक सवार तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों युवकों की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने नवादा रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल से भी दोनों युवकों पटना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बहन की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहा थे सभी 
घटना को लेकर बताया जा रहा है की मृतक नीरज अपने दो भाइयों के साथ चचेरी बहन की शादी की कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहा था। शादी का कार्ड बांटने के लिए वह राजगीर से लौट रहा था। तभी देवधा गांव के समीप दुर्घटना हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बहन की डोली उठने से पहले ही चचेरे भाई की अर्थी उठ गई। वहीं एक मुंहबोले भाई राजेश और उसका दोस्त जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया एवं घटना में शामिल बोलेरो वाहन को जब्त करने की कारवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें