फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजकीय सम्मान से मनाई जाएगी उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Tue, 19 Aug 2025 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar:  उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि पहले से ही राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाती रही है। अब 23 अगस्त को जयंती समारोह गया में आयोजित होगा। तैयारियों की जिम्मेदारी उनकी पुत्रवधू कुमुद वर्मा देख रही हैं।
विज्ञापन
उपेंद्र नाथ वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के झमन बीघा गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती इस बार राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से उनके पैतृक गांव और समर्थकों में उत्साह है। गौरतलब है कि उनकी पुण्यतिथि पहले से ही राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाती रही है। अब 23 अगस्त को जयंती समारोह गया में आयोजित होगा। तैयारियों की जिम्मेदारी उनकी पुत्रवधू कुमुद वर्मा देख रही हैं।

उपेंद्र नाथ वर्मा का जन्म 23 अगस्त 1921 को हुआ था। वे पूर्व मंत्री और राजद विधायक बागी कुमार वर्मा के पिता हैं। उन्होंने मगध प्रमंडल में 22 उच्च विद्यालय और दो महाविद्यालय स्थापित किए। वे चतरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और 1989-90 में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बने। उनका निधन 28 अगस्त 2011 को पटना में हुआ था।

विज्ञापन


पढे़ं: वैशाली में डायरिया का प्रकोप, एक किशोरी की मौत, 70 लोग बीमार; गांव में दहशत

वहीं, उपेंद्र प्रसाद वर्मा वर्ष 1980 में पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद लगातार पांच बार विधायक रहे। 1990 में लालू प्रसाद यादव की सरकार में वे कैबिनेट मंत्री बने और 15 वर्षों तक विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला। बाद में उन्होंने राजद छोड़कर जदयू जॉइन किया। उनके परिवार में तीन पुत्र विप्लव कुमार वर्मा, बागी कुमार वर्मा और इंजीनियर अभिजात कुमार हैं। पत्नी कुमुद वर्मा जदयू से विधान पार्षद हैं। 23 अगस्त को होने वाले समारोह में स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और राज्य सरकार के मंत्री सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें