फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहानाबाद के बराबर पर्वत पर बानावर महोत्सव का आयोजन, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन

Wed, 24 Dec 2025 05:26 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: जहानाबाद के बराबर पर्वत पर बानावर महोत्सव आयोजित हुआ। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने उद्घाटन किया। पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी और सत्येंद्र संगीत ने प्रस्तुति दी। विकास कार्य, रोपवे व सौंदर्यीकरण योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित बराबर पर्वत के तलहटी में बानावर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन सह-कार्यक्षमता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय राजद विधायक मखदुमपुर सूबेदार दास और घोषी के जदयू विधायक ऋतुराज कुमार के साथ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को करना था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

वानावर महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्तर की लोक गायिका एवं पद्मश्री पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया। मालिनी अवस्थी के प्रदर्शन को देखने भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि यह बदलता बिहार है और इसी का परिणाम है कि वानावर जैसे पहाड़ी क्षेत्र में इस प्रकार के महोत्सव का आयोजन हो रहा है। डबल इंजन की सरकार के तहत बिहार में हर तरफ विकास हो रहा है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार की सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को ध्यान में रखकर काम कर रही है। बराबर क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए जारी किए गए हैं। जल्द ही बराबर में रोपवे भी तैयार हो जाएगा। वन विभाग के द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें बाबा सिद्धनाथ मंदिर तक पहुँचने वाले रास्ते का चौड़ीकरण कार्य अंतिम चरण में है।

पढे़ं: दुष्कर्म मामले में विधि विवादित किशोर को 12 साल की कारावास, शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि बराबर पहाड़ जहानाबाद जिले के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। वानावर महोत्सव का आयोजन इस धरोहर के महत्व को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की लोक गायिका मालिनी अवस्थी के अलावा राज्य स्तरीय संगीतकार सत्येंद्र संगीत ने भी शानदार प्रस्तुति दी। मालिनी अवस्थी ने कहा कि बराबर पर्वत के इतिहास को जानकर उन्हें बहुत खुशी हुई और वे बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जरूर आएंगी। उन्होंने प्रशासन से अनुमति भी मांगी है। वानावर महोत्सव में सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें