फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: गयाजी जिले की दस विधानसभा सीटों पर इन-इन उम्मीदवारों के बीच टक्कर, समझें सियासी गुणा-गणित

Mon, 10 Nov 2025 06:45 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे फेज को लेकर 11 नंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। इस बीच गयाजी जिले के सियासी समीकरण कैसे हैं? जिले की दस विधानसभा सीट पर किसकी पकड़ कितनी मजबूत है, चलिए बता रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होना है। वहीं, गयाजी जिले की दस विधानसभा सीटों पर सियासी माहौल कैसा है? चलिए बता रहे हैं। 
विज्ञापन


गयाजी नगर विधानसभा (230) सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. प्रेम कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के बीच टक्कर है। लेकिन, जनसुरज पार्टी के प्रत्याशी धीरेन्द्र अग्रवाल त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं। गया नगर विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम की समस्या मुख्य मुद्दे हैं, लेकिन वर्तमान में बदलाव की लहर तेज है। इसी कारण तीनों प्रत्याशी अपनी जातियों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार 8 बार से जीतते आ रहे हैं। 9वीं बार भी ताल ठोक रहे हैं।

बोधगया विधानसभा सीट
बोधगया विधानसभा सीट पर एनडीए (लोजपा-आर) के प्रत्याशी श्यामदेव पासवान और राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. कुमार सर्वजीत के बीच कांटे की टक्कर है। बोधगया विधानसभा क्षेत्र में विकास, पलायन और शिक्षा मुख्य मुद्दे हैं।
विज्ञापन


बाराचट्टी विधानसभा
बाराचट्टी विधानसभा (228) पर एनडीए (हम) पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक (केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन) ज्योति देवी और राजद प्रत्याशी तनुश्री कुमारी के बीच टक्कर है। इन इलाकों में विकास के साथ-साथ बदलाव की लहर है। जनसंपर्क अभियान के दौरान हम प्रत्याशी ज्योति देवी का जनता ने विरोध भी किया था। इस विधानसभा में भी आज अपनी जाति समुदायों को साधने में जुटे हैं। 

इमामगंज विधानसभा
इमामगंज विधानसभा (227) सीट पर एनडीए (हम) प्रत्याशी निवर्तमान विधायक दीपा कुमारी (केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू) और राजद प्रत्याशी ऋतु प्रिया चौधरी के बाद सीधी टक्कर है। इमामगंज विधानसभा सीट पर पलायन और बेरोज़गारी मुख्य मुद्दे हैं। वर्तमान में सभी मुद्दे खत्म हो गई। अब मोदी और तेजस्वी मुख्य मुद्दे बने हुए हैं।

शेरघाटी विधानसभा सीट
शेरघाटी विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी प्रमोद कुमार वर्मा और एनडीए (लोजपा आर) के प्रत्याशी उदय कुमार सिंह के बीच है। हालांकि जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं। यहां का वर्तमान मुद्दे पलायन और बेरोज़गारी है। लेकिन यहां एनडीए हिन्दूओं को साधने में जुटी है। वहीं महागठबंधन एम वाई समिकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

गुरुआ विधानसभा
गुरुआ विधानसभा (225) सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पूर्व एमएलसी उपेंद्र प्रसाद और राजद प्रत्याशी निवर्तमान विधायक विनय यादव के बीच सीधी टक्कर है। यहां के वर्तमान मुद्दे बाहरी बनाम स्थानीय चल रहा है।

टिकारी विधानसभा
टिकारी विधानसभा (231) सीट पर एनडीए (हम) प्रत्याशी निवर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री अनिल कुमार और राजद प्रत्याशी अजय कुमार के बीच कांटे की टक्कर है। वर्तमान मुद्दे सिर्फ जाति समीकरण ही दिख रहा है। 

बेलागंज विधानसभा
बेलागंज विधानसभा (232) सीट पर एनडीए (जदयू) प्रत्याशी निवर्तमान विधायक मनोरमा देवी और राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव के बीच आमने-सामने की टक्कर है। यहां पर वर्तमान मुद्दे विकास और धनबल दिख रहा है। 

वजीरगंज विधानसभा
वजीरगंज विधानसभा (234) सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निवर्तमान विधायक वीरेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह के बीच है, लेकिन वर्तमान स्थिति में बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया त्रिकोणीय मुकाबले बना दिया है। बसपा प्रत्याशी दोनों में से किसी का गणित बिगाड़ने की स्थिति बनती दिख रही है। बीजेपी प्रत्याशी को चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता विरोध का सामना करना पड़ा था। इस क्षेत्र में सिर्फ व सिर्फ विकास के मुद्दे हावी है।

ये भी पढ़ें- Shahnawaz Hussain: 'मुसलमान रिझने वाली कौम नहीं, औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं', खास बातचीत में बोले शाहनवाज हुसैन
विज्ञापन


अतरी विधानसभा
अतरी विधानसभा (233)सीट पर एनडीए (हम) प्रत्याशी रोमित कुमार और राजद के निवर्तमान विधायक अजय कुमार की पत्नी बैजयंती देवी के बीच कांटे की टक्कर है। एनडीए प्रत्याशी बाहरी होने के कारण वर्तमान में बाहरी बनाम स्थानीय मुद्दे बने हुए हैं। यहां भी जाति समीकरण हावी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें