फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: जहानाबाद, घोसी व मखदुमपुर में इनके बीच रोचक मुकाबला, सुरक्षा बलों की हुई तैनाती; समझें समीकरण

Mon, 10 Nov 2025 04:36 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर में सोमवार को मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मंगलवार, 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
जहानाबाद जिले के सियासी रण में इन दिग्गजों के बीच मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को मतदान दलों को ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल भी भेजे गए हैं।

जिले में कुल 8 लाख 15 हजार 152 मतदाता हैं, जो तीन विधानसभा क्षेत्रों जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर के 1009 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

मतदाता संख्या:

विज्ञापन

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र: 3,12,241
घोसी विधानसभा क्षेत्र: 2,59,337
मखदुमपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र: 2,47,574

जहानाबाद में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद और महागठबंधन के राजद प्रत्याशी राहुल कुमार के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं जन सुराज पार्टी के अभिराम शर्मा और निर्दलीय रितेश कुमार चुन्नू इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

घोसी त्रिकोणीय मुकाबला
घोसी विधानसभा क्षेत्र में भी 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां जदयू के ऋतुराज कुमार (एनडीए) और भाकपा-माले के रामबली सिंह यादव (महागठबंधन) के बीच सीधी टक्कर है। मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए बसपा की अनुराधा सिन्हा और जन सुराज पार्टी के प्रभात कुमार भी मैदान में हैं।

मखदुमपुर का ये है माहौल

विज्ञापन

मखदुमपुर (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां लोजपा (आर) की रानी कुमारी (एनडीए) और राजद के सूबेदार दास (महागठबंधन) के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, जबकि जन सुराज पार्टी के शंकर स्वरूप मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: दूसरे चरण में एनडीए के 122, महागठबंधन के 126 प्रत्याशी चुनावी मैदान; इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

महागठबंधन और एनडीए के बीच टक्कर

चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। अब मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में गोलबंद हो चुके हैं। जिले की सभी तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें