फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम मोदी से पहले गया जी आएंगे राहुल गांधी, यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी

Tue, 12 Aug 2025 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Rahul Gandhi Gaya ji Visit: कांग्रेस के युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 18 अगस्त को गया जी के गुरुआ प्रखंड के बबूल गांव में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। भोजन अवकाश के बाद गुरुआ के बगडीहा से शाम चार बजे यात्रा शुरू होगी, जो सोनडीहा, अमरा, खयरा, अहियापुर पंचायत होते हुए गया जी शहर में स्थित खलीस पार्क तीनमुहानी के पास शाम 5 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया जी आगमन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया जी आएंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कांग्रेस के युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि गया जी में 18 अगस्त को राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गया जी में मतदाता अधिकार यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी नेतृत्व करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने, भव्यता प्रदान करने के लिए युवाओं के बीच लगातार बैठक की जा रही है। कहा कि राहुल गांधी द्वारा विगत कई वर्षों से देश में साफ-सुथरी चुनाव मतदाता सूची के लिए संघर्ष किया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें:  सिलिगुड़ी जा रही प्याज लदी ट्रक आगे चल रही ट्रक से टकराई, चालक का पैर टूटा; कई किलोमीटर जाम

गया जी में यहां से होगी यात्रा
कांग्रेस के युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 18 अगस्त को गया जी के गुरुआ प्रखंड के बबूल गांव में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। भोजन अवकाश के बाद गुरुआ के बगडीहा से शाम चार बजे यात्रा शुरू होगी, जो सोनडीहा, अमरा, खयरा, अहियापुर पंचायत होते हुए गया जी शहर में स्थित खलीस पार्क तीनमुहानी के पास शाम 5 बजे पहुंचेंगे। यहां राहुल गांधी युवाओं के बीच संबोधन करेंगे। युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि सभा समाप्ति के बाद राहुल गांधी मानपुर प्रखंड के रसलपुर हाईस्कूल क्रिकेट मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 19 अगस्त को सुबह आठ बजे हनुमान मंदिर पूनावा से यात्रा शुरू करेंगे। जो वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुआवा और तूनगी गांव होते हुए नवादा जिले के लिए निकल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें