फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चलती ट्रेन रोकी, युवती को घसीट ले गए दरिंदे; बेलागंज में कुकर्म से दहला गया गया-पटना रेलखंड

Sun, 03 May 2026 08:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar News: गया-पटना रेलखंड के बेलागंज थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोककर एक युवती को जबरन उतार लिया गया और सुनसान इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ट्रेन में सफर कर रही एक युवती को कथित तौर पर चेन पुलिंग कर जबरन नीचे उतार लिया गया और सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुई इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले की रहने वाली युवती अपने ननिहाल बेलागंज आ रही थी। वह गया-पटना रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन से सफर कर रही थी। इसी दौरान बेला और चाकंद स्टेशन के बीच कुछ अज्ञात युवकों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर उसे रोक दिया।

जबरन उतारा फिर वारदात को दिया अंजाम
आरोप है कि ट्रेन रुकते ही बदमाश युवती को जबरन नीचे उतारकर सुनसान इलाके की ओर ले गए। वहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता परिजनों और पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।

पुलिस की छापेमारी, 10 संदिग्ध हिरासत में
सूचना मिलते ही बेलागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सघन छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन में चेन पुलिंग किसने की और वारदात में कौन-कौन शामिल थे।

एफआईआर दर्ज, मेडिकल और फॉरेंसिक जांच शुरू
शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने पहले से सुनसान इलाके को वारदात के लिए चुना था।

डीएसपी बोले- हर बिंदु पर हो रही जांच
विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बेहद गंभीर है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक और अपराधी को पुलिस ने मार गिराया; हत्या के आरोपी का सीवान में एनकाउंटर

घटना के बाद इलाके में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद बेलागंज और आसपास के इलाकों में लोगों में भारी आक्रोश है। रेल यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन में चेन पुलिंग कर इतनी बड़ी वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें