फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bypolls: ‘नीतीश ने दलित को CM बनाकर बढ़ाया मान, तीर छाप पर वोट देकर उतारें कर्ज’- बोले केंद्रीय मंत्री

Sat, 09 Nov 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलागंज

सार

Belaganj Bypoll: जीतन राम मांझी ने बेलागंज के प्रतिनिधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 35 सालों से बेलागंज के जनता विकास की राह देख रही है। लेकिन वहां के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में अड़चनें पैदा की हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया की बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। शनिवार को बेलागंज के पाई बिगहा के सूर्य मंदिर मैदान में एनडीए समर्थक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के दलितों के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने जनता से तीर छाप पर वोट करने की अपील की। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दलित को मुख्यमंत्री के पद पर बैठाकर दलित समाज का सम्मान बढ़ाया है। अब समय आ गया है कि दलित समुदाय उनके इस उपकार का कर्ज़ चुकाए।

विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि हम दलित गरीब लोग हैं, पर बेईमान नहीं हैं। नीतीश कुमार ने दलित समाज का सम्मान बढ़ाया और हमें मुख्यमंत्री बनाया। हमें उसी का साथ देना चाहिए जहां हमें मान-सम्मान मिले।
 
मौजूदा प्रतिनिधियों पर लगाया उगाही का आरोप
जीतन राम मांझी ने बेलागंज के प्रतिनिधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 35 सालों से बेलागंज के जनता विकास की राह देख रही है। लेकिन वहां के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में अड़चनें पैदा की हैं। उन्होंने कहा कि बेलागंज में जो भी थोड़ी-बहुत तरक्की हुई है, वह मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुई है। चाहे श्रीपुर-खिजरसराय पुल हो, बेलागंज-खिजरसराय सड़क मार्ग हो, या पाईं बिगहा-मखदुमपुर सड़क मार्ग, ये सब मेरे कार्यकाल की देन हैं।
विज्ञापन

 
मांझी ने प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों से पैसे की उगाही करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक है और इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जातीय समीकरण का लाभ उठाने वालों को करारा जवाब दें।
 
मुसलमानों के नाम पर डराने वाली राजनीति पर कही यह बात
मांझी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल भाजपा का नाम लेकर मुसलमान भाइयों को डराने का काम करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। कितने मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा गया? कितनों का कत्लेआम हुआ?" उन्होंने कहा कि बीजेपी में भी मुसलमान नेता और कार्यकर्ता हैं और यह सब डराने का प्रयास विरोधियों की अवसरवादी नीति है।
 
लोगों से तीर का बटन दबाने की अपील
जीतन राम मांझी ने जनता को चेताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में उनका चुनाव चिन्ह कड़ाही था, लेकिन विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार के समर्थन में तीर छाप को वोट करना है। उन्होंने कहा कि इस बार बेलागंज की जनता को एक बार फिर से अवसरवादी और जातिगत राजनीति करने वालों को सबक सिखाना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें