फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवैध शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Sun, 17 Nov 2024 08:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: बारूण थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने कहा कि हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
छापामारी के दौरान बरामद की गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पुलिस पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटना औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां अवैध शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बारूण थाने के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दीपक कुमार राय और चौकीदार अरुणजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बारूण थाना के पास बरवाडीह स्थित एक लाइन होटल की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की थी। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हबसपुर निवासी रोशन कुमार बरवाडीह के लाइन होटल पर झारखंड से शराब मंगाकर बेच रहा है। इसके बाद एसआई दीपक कुमार राय और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की और रोशन कुमार को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद करीब दस लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर रोशन को छुड़ाकर ले गए। 
 
इस हमले में एसआई दीपक कुमार राय और चौकीदार अरुणजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
हमले के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाकर होटल और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से 108 लीटर देसी शराब बरामद हुई, जिसमें 8.62 लीटर अंग्रेजी व्हिस्की, 27 लीटर बीयर और 750 एमएल विदेशी शराब जब्त की गई।
 
पुलिस ने छापामारी के बाद प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की पहचान कर ली है। इसमें कई लोगों को नामजद किया गया है। इनमें हरिहर सिंह का बेटा रोशन कुमार, हरिहर सिंह, हरिनारायण सिंह, दिनेश सिंह का बेटा अजीत सिंह और विक्कु सिंह शामिल हैं। वहीं, करीब आधा दर्जन अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है। 
 
आरोप है कि छापामारी के दौरान इन लोगों ने पुलिस के कार्य में बाधा डाली, गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने के लिए हमला किया और जानलेवा हमले की मंशा से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। बारूण थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने कहा कि हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें