फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today: राखी की खरीदारी कर घर लौट रही मां-बेटी को हाईवा ने रौंदा, मौके पर मौत; चाचा-भतीजी घायल

Sun, 18 Aug 2024 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में राखी की खरीदारी कर घर लौट रही मां-बेटी को अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में चाचा-भतीजी घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में रविवार को दोपहर बाद हुए भीषण सड़क हादसे में भाई के लिए राखी खरीद कर घर लौट रही मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एनएच-139 पर कुटुम्बा थानाक्षेत्र में लभरी परसावां के पास की है। जहां अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने राखी खरीदकर लौट रही मां-बेटी को रौंद दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी राखी की खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रहीं थी। इसी दौरान एनएच-139 पर कुटुम्बा थाना क्षेत्र में लभरी परसावां के पास अनियंत्रित हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान रिसियप थानाक्षेत्र के घेउरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी सोनम देवी और उनकी दो वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गई है। हादसे में मृतका सोनम की तीन वर्षीय पुत्री परी कुमारी और देवर कुंदन कुमार घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर कुंदन ही अपनी भाभी और दोनों भतीजियों को राखी की खरीदारी कराने बाइक से लेकर अम्ब बाजार गया था। राखी की खरीद के बाद सभी बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लभरी परसावां गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने बाइक को रौंद डाला, जिससे मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चाचा-भतीजी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही अम्बा और कुटुम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मृतकाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके घर पर मातम पसरा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें