फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तिरंगें में लिपटे सेना के जवान चितरंजन सिंह का शव आते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Mon, 16 Dec 2024 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: तिरंगें में लिपटे सेना के जवान चितरंजन सिंह का शव रफीगंज स्थित उनके पैतृक घर आते ही कोहराम मच गया। शव आते ही काफी संख्या में लोग घर पहुंचे। इस दौरान उनके मां-बाप का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
पैतृक गांव पहुंचा सीआईएसएफ जवान का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के रफीगंज के न्यू एरिया मोहल्ले में सोमवार की शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान का शव आते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी के मुताबिक, रफीगंज के न्यू एरिया निवासी भोला सिंह के बेटे चितरंजन सिंह (40) सीआईएसएफ यूनिट बीएसएल बोकारो में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

 
जवान के पिता भोला सिंह ने बताया कि बेटे के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। वह बीमार चल रहे थे, बीच में ठीक हो गए थे। बीमारी के कारण उनकी बोकारो में ही मौत हो गई। सोमवार की शाम रफीगंज के न्यू एरिया में सेना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार और सुजीत लकड़ा तिरंगें में लिपटा पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। शव आते ही काफी संख्या में लोग घर पहुंचे। इस दौरान माता श्यामपरी देवी, पिता भोला सिंह और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।
 
जवान चितरंजन कुमार सिंह का पैतृक घर आंती थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा में है। वह लगभग आठ वर्षों से रफीगंज के न्यू एरिया के वार्ड-14 में मकान बनाकर सपरिवार रह रहे थे। चितरंजन कुमार का एक 14 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार और चार वर्षीय बेटी अनवी कुमारी है। दो भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़े भाई थे। रफीगंज से शव लेकर परिजन दाह-संस्कार के लिए गया के विष्णुपद गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें