फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया जी में एटीएम फ्रॉड: महिला से ठगी के बाद वायरल वीडियो ने दिलाई राशि वापस, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 28 Jul 2025 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar:  वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों ने महिला से संपर्क कर ठगी की गई पूरी राशि लौटा दी। पैसे वापस मिलने के बाद महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खिजरसराय थाना के पदाधिकारी के बयान के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खिजरसराय बाजार स्थित एक एटीएम में 26 जुलाई को एक महिला के साथ ठगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो युवकों ने महिला का एटीएम कार्ड चुपचाप बदल लिया और खाते से पैसे निकाल लिए। घटना के दौरान की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला ने इस घटना की सूचना खिजरसराय थाना को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक महिला को भ्रमित कर उसका एटीएम कार्ड बदलते हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन


पढ़ें: औराई में नाबालिग से दुष्कर्म पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, कहा- हर मोर्चे पर ये फेल

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों ने महिला से संपर्क कर ठगी की गई पूरी राशि लौटा दी। पैसे वापस मिलने के बाद महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खिजरसराय थाना के पदाधिकारी के बयान के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नीमचक बथानी सुरेंद्र कुमार सिंह ने फोन पर पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ पूर्व में भी एटीएम फ्रॉड के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या यह कोई संगठित गिरोह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें