फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कर्मा पूजा से पहले निरंजना नदी में नहाने गईं तीन बच्चियां डूबीं; एक की मौत, दो की तलाश जारी

Sun, 24 Sep 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Karma Puja: गया में कर्मा पूजा के एक दिन पहले एक गांव की तीन बच्चियां निरंजना नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। उनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण नदी में बाकी दो बच्चियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
लापता दोनों बच्चियों ढूंढ़ते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के पीडासिन गांव में कर्मा पूजा के एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। गांव की तीन बच्चियां निरंजना नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। हालांकि तीन में से एक को गांव के लोगों ने निकाल लिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। शेष दो की तलाश नदी में चल रही है। लापता दोनों बच्चियों को  नदी में ढूंढ़ने में गांव के लोग लगे हुए हैं। लेकिन अब तक दोनों बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सनम कुमारी (16) और रीमा कुमारी (7) लापता हैं। दोनों सगी बहनें हैं। वहीं, नंदनी कुमारी (8) की मौत हो गई है। खास बात यह है कि सोमवार को कर्मा व्रत पूजा है। इस पूजा को लेकर रविवार को नदी में नहाने के लिए गांव की महिलाएं-बच्चियां गई थीं। दरअसल, बहनें अपने भाइयों के लिए कर्मा व्रत रखती हैं।

बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की पुरजोर मांग पर गोताखोर की टीम को बुलवाया है। अचरज की बात है कि मौके पर पुलिस की टीम तो मौजूद है। लेकिन प्रशासन की टीम खाना-पूर्ति कर निकल गई है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को कर्मा पूजा है। इस पूजा को लेकर गांवों में उत्साह है। खासकर महिलाओं और लड़कियों के बीच इस पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखते बनता है। इसी पर्व को लेकर रविवार को नहाए खाए है। इसलिए पीडासिन की 10-12 लड़कियां निरंजना नदी में नहाने गई हुई थीं। उनमें से गांव के मांझी की बेटी सनम कुमारी और रीमा कुमारी और संजू मांझी की बेटी नंदिनी कुमारी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं। इससे वे डूबने लगीं। गांव की लड़कियों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाई। इस बीच तीनों लड़कियां नदी में लापता हो गईं।

काफी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने किसी तरह से एक बच्ची को नदी के गहरे पानी से निकाल लिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों बच्चियों पीडासिन गांव के करहारा टोला की रहने वाली हैं। इस घटना से इलाके में मातम पसरा है। खास बात यह भी की घटनास्थल जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोवारी गांव के तहत आता है। लेकिन मौके पर केवल डोभी थाना पुलिस पहुंची है, क्योंकि पीडासिन गांव डोभी थाना के तहत आता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें