फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 29वीं वाहिनी SSB का बड़ा एक्शन; हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का था आरोपी

Fri, 10 Apr 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया-जमुई सीमा पर SSB और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 2012 में सुरक्षा बलों पर हमले के आरोपी लंबे समय से फरार हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की गई।
विज्ञापन
पुलिस जवान के साथ गिरफ्तार नक्सली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भाकपा माओवादी संगठन के वांछित हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 10 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

विज्ञापन


पलामू का रहने वाला है नकस्ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) रविशंकर कुमार के निर्देशन में ‘सी’ समवाय डुमरिया के निरीक्षक मंतोष कुमार के नेतृत्व में SSB और गया पुलिस की टीम ने डुमरिया थाना क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बिहार-झारखंड सीमा से सटे रबदी गांव के इलाके से प्रदीप यादव (लगभग 45 वर्ष) को दबोच लिया गया। वह झारखंड के पलामू जिले के नोडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कोवल गांव का रहने वाला है।

जानलेवा हमला का है आरोपी
गिरफ्तार नक्सली पर वर्ष 2012 में पुलिस और CRPF की सर्चिंग पार्टी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। 24 जनवरी 2012 को बागपुर के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में अभियान से लौट रही टीम पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के दौरान नक्सलियों का मकसद सुरक्षा बलों के हथियार लूटना था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लोन पास कराने की कीमत 75 हजार! घूस लेते ही SBI फील्ड ऑफिसर को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन


नक्सली पर दर्ज है केस
इस मामले में डुमरिया थाना में कांड संख्या 04/12 के तहत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। घटना के बाद से ही प्रदीप यादव फरार चल रहा था और सुरक्षा एजेंसियों की सूची में वांछित था। फिलहाल, गिरफ्तार नक्सली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डुमरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें