फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेलवे के सीनियर इंजीनियर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला स्टाफ ने की शिकायत; जांच शुरू

Sun, 24 Dec 2023 09:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए दोनों पक्ष (आरोप लगाने वाली और आरोपी रेलकर्मी) को डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के एक पदाधिकारी के पास अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
गया जंक्शन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी ने अभियंत्रण शाखा के वरीय प्रशाखा अभियंता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत वरीय रेल अधिकारी के पास सीधे तौर पर की है। हालांकि यह मामला किसी थाना तक नहीं पहुंचा है लेकिन विभाग और रेल महकमे में इसकी चर्चा आम है। वरीय अधिकारियों तक जब यह मामला पहुंचा तो विभागीय स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप
रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए दोनों पक्ष (आरोप लगाने वाली और आरोपी रेलकर्मी) को डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के एक पदाधिकारी के पास अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। पीड़िता हेल्पर-2 के पद पर है जो गया में कार्य निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाई है।

जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से गलत आरोप लगा रही महिला
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर राकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि जो भी आरोप उनके विरुद्ध लगाया गया है वह बिल्कुल असत्य और निराधार है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से उनपर गलत आरोप लगाया गया है।  बताया जा रहा है कि पीड़िता के द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के लिए डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के कल्याण शाखा द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें दोनों पक्षों को डीडीयू मंडल मुख्यालय में सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान के कक्ष में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप सत्य है या फिर जो आरोपी कह रहे हैं वो सत्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें