फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसीएच अस्पताल में गैस लीक से अफरातफरी

Fri, 19 Jul 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। इसी अस्पताल में छपरा में जहरीला भोजन खाने वाले बीमार बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में गुरुवार को बच्चों के वॉर्ड में एसी से गैस लीक होने लगी। इसके बाद अन्य मरीजों सहित बीमार बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया।

समय रहते सभी मरीज सुरक्षित बाहर निकल आए।

छपरा के स्कूल में मंगलवार को मिड डे मील खाने से कई बच्चे बीमार हो गए थे जिनमें से 23 बच्चों की मौत हो गई। 25 बच्चों का इलाज पटना अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर अमरकांत झा अमर ने बताया है कि बच्चे जिस कमरे में भर्ती हैं, वहां गैस लीक नहीं हुई। एसी को ठीक कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण ऐसा हुआ। मरीजों को वापस अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें