फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का बदलाः मां और बहन के साथ गैंगरेप

Thu, 25 Apr 2013 03:46 PM IST
बेतिया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बेतिया में दबंगों ने बदला लेने के लिए मां और बेटी से रेप किया। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी सुभाष यादव की बेटी का गांव चौकठिया के पिछड़ी जाति के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था।

जनवरी में वे दोनों घर से भाग गए। अपनी बेटी के भागने का बदला लेने के लिए सुभाष ने 18 अप्रैल को लड़के की मां और दसवीं में पढ़ने वाली उसकी बहन को अगवा कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

चिकित्सकीय जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी साहब यादव, सुभाष यादव, अजय यादव, भीम यादव, गुड्डू यादव और इंकबाली यादव को जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें