फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चलती रेलगाड़ी में हुआ गैंगरेप

Thu, 07 Aug 2014 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है जहां चलती रेलगाड़ी में चार युवकों ने एक युवती की अस्मत तार तार कर दी।
विज्ञापन


दिलदारनगर और चौसा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली पैसेंडर रेलगाड़ी में महिला यात्री का साथ ये वारदात हुई। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया है, मामला दर्ज करा दिया गया है और जांच जारी है और अब इंतजार है आरोपियों के गिरफ्तार होने का।

पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली महिला यात्री पटना जा रही थी, रात के सफर में यात्री कम थे और इसी का फायदा उठाते हुए चाय युवकों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन


चौसा स्टेशन आने से पहले ही आरोपियों ने रेल को रोका और फरार हो गए। महिला चौसा रेलवे स्टेशन पर उतरी और स्टेशन मास्टर को हादसे के बारे में बताया।

बक्सर रेल थाना पुलिस ने महिला के मामले की जानकारी ली। बक्सर रेल थाना प्रभारी राम प्रबोध यादव ने बताया कि महिला बार बार अपना बयान बदल रही है, संभवत: उसकी दिमागी हालत मजबूत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि,"पीड़ित अपने घर का पता और फोन नंबर भी नहीं पता पा रही है। जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें