फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मुद्दे पर जेडीयू से आरपार के मूड में भाजपा

Fri, 19 Apr 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू से लगातार बिगड़ते संबंधों के मद्देनजर भाजपा अब बिहार में ‘एकला चलो’ के लिए भी तैयार होने लगी है।
विज्ञापन


मगर वह गठबंधन तोड़ने का दोष अपने माथे भी नहीं लेना चाहती है।

इसलिए पार्टी हाईकमान ने प्रदेश संगठन के लिए अनर्गल बयानबाजी से दूर रहने का फरमान जारी कर दिया है।

भाजपा ने तय किया है कि वह जदयू के सामने झुकेगी नहीं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जदयू के आरोपों का करारा जवाब भी देगी।

लेकिन जवाब कैसे, कब और कौन देगा, यह सब केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। प्रदेश भाजपा को अपनी तरफ से विवादित बयान देने पर रोक लगा दी गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नेतृत्व के साथ प्रदेश संगठन की कोर कमेटी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में ये फैसले किये गये।

इस मौके पर हाईकमान से कोर कमेटी के सदस्यों की राय सुनने के बाद बिहार को लेकर सभी विकल्पों पर विचार किया।

जदयू से अलग राह पकड़ने की स्थिति में भाजपा ने अकेले ही लोकसभा चुनाव में जाने समेत सभी परिस्थितियों का आकलन किया।

कोर कमेटी के सदस्य व पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने माना कि बैठक में सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया गया।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की ओर से गठबंधन को कमजोर करने का काम नहीं किया जाएगा।

बिहार के 10 करोड़ लोगों से लेकर देश के 121 करोड़ लोगों के हितों के लिए एनडीए गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा और इसका विस्तार भी किया जाएगा, ताकि कांग्रेस के कुशासन से देश को मुक्ति दिलाई जा सकते।

भाजपा नेतृत्व मानने लगा है कि जदयू के साथ अब ज्यादा लंबी पारी खेलने का समय बीत चुका है। इसलिए बिहार प्रदेश संगठन से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा गया है।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रदेश के सभी नेताओं को आंतरिक कलह खत्म करने की सलाह दी। इसके साथ ही बूथ स्तर तक जाकर प्रदेश संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में राजनाथ के अलावा अरुण जेटली, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद, संगठन महासचिव रामलाल से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय समेत प्रदेश कोर कमेटी के सभी दस सदस्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें