भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने पुलिस और स्वास्थ्य सेवा के कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। अब हालात सामान्य होने के बाद छुट्टी रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। गुरुवार दोपहर बिहार सरकार के सचिव मो. सोहैल की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिला पदाधिकारी को लेटर भेजा गया है।
400 लोगों के साथ 'फुले' देख रहे राहुल गांधी, एंट्री नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा
इसमें कहा गया है कि तत्कालीन संवेदनशील परिस्थितियों के आलोक में बिहार सरकार के सभी असैनिक और पुलिस सेवा के कर्मियों को सामान्यतया अवकाश स्वीकृत नहीं करने का निर्देश दिया गया था। अब परिस्थितियां सामान्य हो गई है। इसलिए उक्त निर्देश को वापस लिया जाता है।
सीएम नीतीश कुमार ने ली थी बैठक
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध जैसी परिस्थतियाें को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को
आपात बैठक की थी। इस बैठक के तत्काल बाद बांग्लादेश-नेपाल से लगने वाले नौ जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और कर्मियों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मियों की छट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।