फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के औरंगाबाद से चार वांछित नक्सली गिरफ्तार, कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद

Sat, 24 Sep 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, औरंगाबाद

सार

पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि औरंगाबाद जिले के दाउद नगर, मदनपुर और मायापुर इलाकों से सभी वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार और झारखंड के सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान औरंगाबाद जिले से चार वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर विनय यादव भी शामिल है, जिस पर 18 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने नक्सलियों के पास से 20 लाख रुपये नकदी भी बरामद की है।

औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षाकर्मियों ने जिले के कुछ वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया था। ये माओवादी कई अपराधों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि औरंगाबाद जिले के दाउद नगर, मदनपुर और मायापुर इलाकों से सभी वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 18 सितंबर को झारखंड और बिहार में 60 से अधिक मामलों में वांछित माओवादी नेता दीपक यादव उर्फ कारू यादव को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था। एसपी मनोज रतन छोटे ने कहा कि उसे हजारीबाग लाया गया और शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें